न्यूयार्क। ईरान और उसके सहयोगी संगठनों को एक कड़ी चेतावनी का संदेश देने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हट्टी आतंकवादियों के खिलाफ एक बड़ी कार्यवाही आरंभ कर दी है।
अमेरिका को फिर से महान बनायेंगे, के नारे मेक अमेरिका ग्रेट अगेन को चुनावों में नारा बनाया गया था और उस नारे को फिर से प्रमाणित करने के लिए ट्रम्प ने पहली बार हट्टी आतंकवादियों के खिलाफ अभियान को आरंभ कर दिया है।
ट्रम्प ने कहा, तुम्हारी समय सीमा समाप्त हो गयी है। अब हम आसमान से आग के गोले बरसायेंगे। ईरान समर्थित यह आतंकवादी समुन्द्री जहाजों को निशाना बना रहे थे। उन्होंने इक ही वार में दुनिय भर को संदेश दे दिया है।
यमन जो कथित सिंकदर महान का देश कहलाता था, जिसने भारत के खजाने को लूट लिया था। कई मंदिर, गुरुद्वारा पर आक्रमण किये थे। उस सिंकदर के देश पर ट्रम्प ने हमला बोल दिया है।
आठ सप्ताह के भीतर ट्रम्प लगातार डे वन से कार्य कर रहे हैं और उसके नतीजे अब आने लगे हैं।
ट्रम्प ने अमेरिका के दक्षिण बॉर्डर पर ऊंची दीवारें और उसके ऊपर तारबंदी कर दी है। अब उस सीमा को पार करना आसान नहीं है।
वहीं वीजा लेकर अमेरिका को अपना स्थायी निवास बनाने वालों को भी संदेश दे दिया गया है कि अपना बोरिया बिस्तर समेट लो। अमेरिका अब पहले वाला देश नहीं रहा है। अमेरिका में रहना इतना सस्ता नहीं है।
ट्रम्प ने अमेरिका में नागरिकता के लिए 44 करोड़ रुपये की फीस रख दी है, इसको 5 मिलियन डॉलर कहा गया है। इस तरह से अमेरिका में बसना अब एक बार फिर से सपना हो जायेगा।
अमेरिका की नागरिकता लेना पहले जैसा आसान नहीं होगा और उसको पुन: महान बनाने के लिए अमेरिका में कई बड़े बदलाव किये गये हैं।
वॉयस ऑफ अमेरिका के कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश पर भेज दिया गया है। 1.6 ट्रिलियन डॉलर वाले शिक्षा विभाग को समाप्त किया जा रहा है। अमेरिकी लोगों को आयकर से मुक्त किया जा रहा है। अब उनको टैक्स नहीं देना होगा।
यह नये अमेरिका की बुलंद तस्वीर है जो दुनिया को दिखाई देने लगी है। इस तरह से एक ही वॉर से ईरान को यह संदेश भेज दिया गया है कि तुम पहले की तरह दादागिरी नहीं कर सकते।
धर्म की दुकान नहीं चला सकते। इससे पहले राष्ट्रपति ने 44 देशों को निगरानी सूची में डाल दिया है, इसमें दक्षिण एशिया के अधिकांश देश शामिल है।
वहीं आरएसएस से जुड़े नेताओं को भी अब अमेरिका का वीजा शायद नहीं मिल पायेगा। अफगानिस्तान से आने वाली यात्रियों को वीजा नहीं मिलेगा। इस तरह से इस रूट के अधिकांश देश अब प्रतिबंधित हो गये हैं। भारत के लोग अभी तक यात्रा कर सकते हैं। वहीं पाकिस्तान को 2 माह का वक्त दिया गया है।