न्यूयार्क। अमेरिका और रूस के बीच युक्रेन संघर्ष विराम पर सहमति हो गयी है। दोनों देशों के अध्यक्ष इस बात पर भी सहमत हुए हैं कि 23 घायल सैनिकों को रूस, यूक्रेन को सौंप देगा।
दोनों देश इस बात पर भी सहमत हुए कि यूक्रेन की ऊर्जा अवसंरचना और मूलभूत ढांचे पर भी अब हमले नहीं किये जायेंगे। दोनों देश 30 दिन की शांति को पूर्ण स्थायी शांति वार्ता में बदलने पर भी सहमत हो गये हैं।
हालांकि कुछ मसलों पर अभी भी मतभेद रहे हैं लेकिन इसको निरंतर वार्ता में प्रगति होने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता।
राष्ट्रपति ट्रम्प ने ट्रूथ पर लिखा है, ‘मानवता की रक्षा के लिए यह युद्ध को रोका जाना चाहिये और यह संभव हो रहा है। दोनों तरफ ही हर सप्ताह सैनिक मर रहे हैं। उन्होंने यह भी लिखा है कि अगर वे तीन साल पहले राष्ट्रपति होते तो संभवत: यह युद्ध ही नहीं होता।’
अब आगे क्या:
अमेरिका और रूस के बीच सहमति बन जाने के बाद युक्रेन युद्ध के समाप्त होने की संभावना है। दूसरी ओर मानवाधिकारों पर कार्य किये जाने की आवश्यकता है। हजारों लोग मारे गये हैं और हजारों लोग घायल हैं। अनेक इलाके तबाह हो गये हैं।
वहीं सवाल यह है युक्रेन युद्ध समाप्त होने के बाद क्या यूक्रेन की सम्प्रभुता फिर से प्राप्त होगी?