Breaking News

गाजा में इजरायल ने फिर से हमले किये, हूथी हमास के साथ जुड़ा

येरूशलम। मध्य पूर्व एशिया में एक बार फिर से तनाव की स्थिति बन गयी है। आतंकवादी संगठन हमास ने बंधक बनाये गये अमेरिकी और इजरायली नागरिकों की रिहाई से इन्कार कर दिया है। इस कारण इजरायली बम वर्षक विमानों ने आग बरसायी। दूसरी ओर पेरू में एक बस में गोली कांड होने की जानकारी सामने आयी है।
मध्य पूर्व एशिया में मंगलवार रात को फिर से धमाकों की आवाज को सुना गया। एक तरफ जहां आतंकवादी संगठन हूथी के खिलाफ अमेरिकी जंगी जहाज लाल सागर में आग बरसा रहे हैं तो दूसरी ओर गाजा में भी वही स्थिति है।
हमास की तरफ से कहा गया है कि उसका आंतरिक जनरल इन हमलों में मारा गया है। यह अभी तक मीडिया रिपोर्ट है। इसकी पुष्टि नहंीं हो पायी है।
वहीं हूथी का कहना है कि वह हमास के साथ खड़ा है। वह इन हवाई हमलों का बदला लेगा। हूथी की इन धमकियों को गंभीरता से लिया जा रहा है।
दूसरी ओर पेरू के भीतर राजधानी में आपातकाल लगा दिया गया है। एक बस में गोली चलने की घटना के बाद यह कार्यवाही की गयी है।
तीसरी बड़ी घटना आरएसएस के गढ़ नागपुर में हुई है। वहां पर भी आग लगी हुई है। आरोप है कि दो समुदायों के बीच में भिड़ंत हो गयी। हास्यास्पद बयान मुख्यमंत्री का आया है। महाराष्ट्रा के सीएम देवेन्द्र फडऩवीस का बयान आया है कि यह घटना सुनियोजित प्रतीत होती है। अब आरएसएस का काम ही आग लगाकर अपनी राजनीति चलानी है तो उस समय इस तरह का बयान बचपने जैसा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *