वाशिंगटन डीसी। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के नेतृत्व वाले प्रशासन ने एक और झटका दुनिया के चुनिंदा देशों को दिया है या यूं कहें कि एक देश को दिया है तो गलत नहीं होगा।
भारत सरकार की टैरिफस नीतियों से अप्रसन्न होकर 58 हजार करोड़ के रक्षा सौदे को अमेरिका ने निरस्त कर दिया है। इसमें एडवांस भी लिया गया था किंतु अब यह राशि वापिस की जायेगी।
रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने एक आदेश पर हस्ताक्षर किये हैं। इसमें 58 हजार करोड़ के रक्षा सौदे के संबंध में जिक्र है। रक्षा मंत्री ने स्वयं एक वीडिया सोशल मीडिया पर अपडेट किया और बताया कि वे 58 हजार करोड़ के सौदे के संबंध में हुए सौदे को निरस्त कर रहे हैं। यह सौदा पूर्व प्रशासन के समय में हुआ था।