Breaking News

नासा पर है नजर, कवर करने की ख्वाहिश

श्रीगंगानगर। भारत में हाल ही में एयर इंडिया टाटा समूह को दे दिया गया था। उसी तरह से अमेरिका में नासा को प्राइवेट सैक्टर के खिलाड़ी एलन मस्क को यह ‘‘जिम्मेदारी’’ दी जा सकती है।
मस्क की अनेक फोटोज पिछले दिनों सोशल मीडिया में वायरल हुई हैं, जिसमें वे अपने दोनों हाथों को सामने की ओर खोले हुए हैं और एक हाथ में नीला तो दूसरे हाथ में लाल कैप्सूल को दिखा रहे हैं।
लाल का अर्थ हो गया रिपब्लिक पार्टी और नीले का अर्थ हो गया डेमोक्रेटिक पार्टी। अमेरिका के दोनों प्रमुख राजनीतिक दल। वे प्रदर्शित कर रहे हैं कि कांग्रेस के दोनों सदन सीनेट और हाउस उनकी मुठी में है।
इस तरह से उन्होंने अमेरिका की लोकतांत्रिक प्रतिष्ठा का सरेआम उपहास किया। इसके बाद उनके देश दक्षिण अफ्रीका के राजदूत को बाहर भेज दिया गया, अमेरिका से देश निकाला।
दक्षिण अफ्रीका ब्रिक्स का सदस्य है, इसके बावजूद उनके देश के नागरिक अमेरिका में आकर इस तरह का अनुचित व्यवहार कर रहे हैं।
अब रही बात नासा की तो इस समय नासा दुनिया की सबसे बड़ी अंतरिक्ष संस्था है। बाइडेन ने आकाश में गये लोगों को वापिस लाने के लिए न तो नासा को कहा और न ही स्पेस एक्स को। अब डोनाल्ड ट्रम्प ने नासा को कहा तो उसने हाथ खड़े कर दिये। क्योंकि इस ऑपरेशन को ‘डाउन द अर्थ’ नाम दिया गया। एलन मस्क ने इस ऑपरेशन को पूर्ण किया। क्या यह ठेका कांग्रेस के दोनों सदनों के सदस्यों के कहने पर दिया गया। दिखाया गया कि जो कार्य नासा नहीं कर पायी, स्पेस एक्स ने कर दिखाया।
एलन मस्क इसलिए ज्यादा उत्तेजित हैं क्योंकि टेस्ला का कार्यालय इस समय किराये पर है। किरायेदार अधिनियम के तहत उनको यह कार्यालय खाली करना पड़ सकता है और इसी कारण वे अपनी ताकत की बढ़ोतरी करना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *