वाशिंगटन डीसी। अल्पसंख्यकों के लिए धर्म आधारित भेदभाव की एक रिपोर्ट अमेरिका सरकार को सौंपी गयी है। इसमें विएतनाम और भारत सहित कई अन्य देश शामिल हैं।
वार्षिक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत में व्यापक स्तर पर धर्म आधारित भेदभाव हो रहा है। इससे अल्पसंख्यक वर्ग कमजोर महसूस कर रहे हैं। इसके लिए सीधे तौर पर भारत गणराज्य की मौजूदा सरकार को जिम्मेदार माना गया है।
सिफारिश भी कड़े प्रतिबंध लगाने के लिए की गयी है। इस रिपोर्ट को अभी सार्वजनिक किया जाना शेष है किंतु राष्ट्रपति ने इसे सोशलमीडिया के जरिये देश को बताया है।
दूसरी ओर ऑटिज्म बच्चों के लिए मनाये जाने वाले 2 अप्रेल के कार्यक्रम की तैयारियां भी आरंभ कर दी गयी है। ऑटिज्म बच्चों के विकास और उनके अन्य हितों के लिए एक सार्थक पहल की गयी है।