न्यूयार्क। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 2 अप्रेल को मुक्ति दिवस घोषित करते हुए टेरिफज से संबंधित नयी घोषणाएं करने वाले हैं और इससे पहले शेयर बाजार में भूचाल आया हुआ है।
राष्ट्रपति आज पत्रकार वार्ता करने वाले हैं और इससे पहले शेयर बाजार का हाल देखते हैं तो सामने आता है कि वहां पर भूचाल आया हुआ है। भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट को देखा गया।
बीएसई 13 सौ से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। इससे कितना नुकसान हुआ है, इसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि मुकेश अम्बानी की सम्पत्ति 1.4 बिलियन डॉलर कम हो गयी तो अडाणी को भी मिलियंस में घाटा हुआ है।
वहीं अमेरिका की टेक कंपनियों में भी गिरावट को देखा जा रहा है। मंगलवार रात को शेयर बाजार में गिरावट को दर्ज किया जा रहा था।
राष्ट्रपति आज पत्रकार वार्ता कर अपनी भविष्य की नीतियों के बारे में जानकारी देंगे। वे कल वैश्विक आयात पर टैरिफज की घोषणा करेंगे जिसमें पारस्परिक टैरिफज शामिल है।