Breaking News

शेयर बाजार का बुलबला फटा, 20 लाख करोड़ स्वाह

श्रीगंगानगर। भारत के शेयर मार्केट में जो काल्पनिक तेजी लायी गयी थी, उसका बुलबला सोमवार को इस सप्ताह के पहले दिन फट गया। शेयर बाजार 32 सौ से अधिक अंकों की गिरावट के साथ लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा था।
शेयर बाजार जैसे ही ओपन हुआ, एक विस्फोट अंदर हुआ और बाजार लगातार नीचे की ओर जाने लगा। दोपहर करीबन 1 बजे क वह 32 सौ अंक नीचे ट्रेड कर रहा था।
सबसे ज्यादा नुकसान टाटा समूह को हुआ है। टाटा की आईटी कंपनी टीसीएस, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाइटन आदि में 8 प्रतिशत तक गिरावट को दर्ज किया गया।
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि शेयर बाजार में गिरावट से 20 लाख करोड़ रुपये स्वाह हो गये। इससे छोटे निवेशकों को ज्यादा नुकसान हुआ है। शेयर बाजार की गिरावट में इतना जबरदस्त ज्वाला थी कि इसको आज किसी ने संभालने की कोशिश भी नहीं की।
अडाणी समूह की भी प्रमुख कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी। अडाणी इंटरप्राइजेज, ग्रीन एनर्जी, अडाणी पॉवर, अडाणी पोर्ट सभी में गिरावट दर्ज की गयी थी। अनेक पीएसयू भी शेयर बाजार की चपेट में थे।
वहीं गोल्ड बाजार ग्रीन लाइन में ट्रेंडिंग कर रहा था। निवेशकों ने आज का दिन सोने के बाजार की ओर कर दिया। बिटकॉइन में भी करीबन अढ़ाई प्रति क्वाइन गिरावट को दर्ज किया गया था।
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिन ध्यान से व्यापार करने के वाले होंगे, इस कारण सतर्कता आवश्यक है। खासकर छोटे निवेशकों के लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *