श्रीगंगानगर। भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे स्टील सैक्टर की बात कर रहे थे।
अंग्रेजी भाषा में उन्होंने जो भाषण दिया, क्या वह पश्चिमी देशों के लिए था?
पश्चिम में भारत सरकार के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। अमेरिका एक वर्ष के भीतर तीन बार प्रधानमंत्री को आमंत्रित कर चुका है। तीनों ही बार वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकला। आज 24 अप्रेल को ही अमेरिका के उपराष्ट्रपति चार की भारत यात्रा के बाद स्वदेश रवाना हो गये।
जेडी वेंस की रवानगी के कुछ सम बाद ही प्रधानमंत्री का सोशल मीडिया पर अंग्रेजी भाषा में वीडियो सामने आया। इस तरह से उन्होंने पश्चिमी देशों को संदेश दिया है या देने का प्रयास किया है।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में पीएम ने अमेरिका की यात्रा के दौरान एफ-35 विमान खरीदने का प्रस्ताव रखा था किंतु इसके बाद फ्रांस के राफेल विमान को खरीदने की मंजूरी प्रदान की गयी। इस तरह से अमेरिका में भी भारत सरकार के प्रति नाराजगी का माहौल देखा जा रहा है।
अमेरिका भारत में मानवाधिकार की स्थिति को चिंताजनक मानता है और अनेक बार बयान भी दिये हैं।