Breaking News

ट्रम्प और पुतिन के बीच दो घंटे तक चली वार्ता

श्रीगंगानगर। रूस और यूक्रेन के बीच 30 दिन के युद्ध विराम के लिए वार्ता हो सकती है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस-युक्रेन के समकक्षों के साथ बैठक के बाद यह जानकारी मीडिया के साथ साझा की।
तीन साल से भी लम्बे वक्त से दोनों देशों के बीच युद्ध चल रहा है। राष्ट्रपति ट्रम्प इस मुद्दे को लेकर जनवरी 21 के बाद दो बार मास्को के साथ टेलीफोन पर बातचीत कर चुके हैं। वाशिंगटन चाहता है कि दोनों देशों के बीच सीधी बातचीत हो और समझौता को लागू किया जा सके। रूस इस पर सहमत हो गया है।
रूस के साथ वार्ता को सम्पन्न करने के उपरांत ट्रम्प ने फ्रांस, जर्मनी, ईटली और यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्षों से भी गु्रप बात की और इस वार्ता के बारे में जानकारी देते हुए आवश्यक मूल्यों पर चर्चा की।
माना जा रहा है कि शीघ्र ही युक्रेन और रूस के राष्ट्रपति के बीच सीधी वार्ता हो सकती है। वहीं रक्षामंत्री ने कहा, अगर मास्को और कीव के बीच वार्ता सफल नहीं होती है तो इससे अमेरिका स्वयं को अलग कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *