Breaking News

यूक्रेन को सत्य की जरूरत, हमारे साथ सत्य : पुतिन

मासकॉ। राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन का कहना है कि सत्य हमारे साथ है और यूक्रेन को इसकी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि युद्ध विराम उनको चाहिये, लेकिन अपनी शर्तों पर न कि यूक्रेन की शर्तों पर।
पुतिन ने यूक्रेन के 30 दिनों के युद्धविराम की मांग के बाद यह बयान जारी किया है।
उल्लेखनीय है कि रूस के साथ अमेरिका ने युद्ध विराम के लिए वार्ता की थी और इसमें अनेक मांगों को पुतिन ने स्पष्ट कर दिया था। वहीं यूक्रेन अपनी शर्तों पर युद्ध विराम चाहता है।

एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा, हमें सत्य की आवश्यकता नहीं है क्योंकि वह हमारे साथ है। सच्चाई को जानने की जरूरत यूक्रेन को है।
राष्ट्रपति ने साफ शब्दों में कहा, हम साफ करना चाहते हैं कि यूक्रेन को सभी प्रकार की युद्ध सहायता मिलनी बंद हो। उसको प्रशिक्षण बंद हो। उसको हथियार या आर्थिक सहायता मिलनी बंद हो। इसके अलावा उन्होंने अनेक शर्तों का भी उल्लेख किया।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका दोनों पक्षों में शांति समझौता चाहता है और तीन सालों में पहली बार यूएसए की पहल पर दोनों पक्षों के साथ अलग-अलग शांति वार्ता भी हुई है, जिसके बाद अमेरिका का बयान आया है।
वहीं अमेरिका के समक्ष दमिश्क को लेकर भी चुनौति है। दीमिश्क जिस प्रकार आतंकवादी घटनाओं के लिए पहचान रखने लगा है, उसके लिए अमेरिका को ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता है।
दीमिश्क का रूझान इस समय चीन की कंपनियों की ओर ज्यादा है और वह अपने सैटेलाइट सहित कई अन्य प्रकार की तकनीक भी चीनी कंपनियों को उपलब्ध करवा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *