Breaking News

एमएस आतंकियों के खिलाफ गंभीर कार्यवाही होगी : ट्रम्प

न्यूयार्क। डोनाल्ड ट्रम्प के नेतृत्व वाले प्रशासन ने एलन एनमी एक्ट को प्रभावी किया हुआ है। उस बीच यह सवाल सबसे बड़ा है कि क्या एलन गिरफ्तार है। एलन इस समय प्रशासन की नजरों में रहता है और बिना वेतन के सफाई कार्य भी कर रहा है। उस समय यह सवाल पैदा होना लाजिमी हो जाता है।
जेल के भीतर जब किसी को गिरफ्तार किया जाता है तो उससे विभिन्न कार्य करवाये जाते हैं। वेतन भी दिया जाता है लेकिन बंदी जितना अर्थात निम्रस्तरीय वेतन प्राप्त होता है। शायद एलन को निम्रस्तरीय वेतन पसंद नहीं आया, इस कारण उसने वेतन लेने से इन्कार कर दिया हो।
अब गिरफ्तारी की चर्चा करते हैं तो सामने आता है कि यह कई प्रकार की होती है। सांकेतिक गिरफ्तारी, डिजीटल अरेस्ट, अपरोक्ष गिरफ्तारी जिसको नजरबंदी कही जाती है।
एलन संभवत: सांकेतिक गिरफ्तार है। उस पर कई प्रकार के गंभीर आरोप हैं।
वहीं ट्रम्प प्रशासन ने साफ कर दिया है कि एमएस-13 के आतंकवादियों के गिरोह को बख्शा नहीं जायेगा। हूथियों के गिरोह के खिलाफ अभियान चलाने के बाद यह निर्णय लिया गया है। स्वास कैनाल और लाल सागर को आतंकवादियों से मुक्त करवाने के लिए यह अभियान चलाये जा रहे हैं।
ध्यान रहे कि गत दिवस ही यूक्रेन में शांति के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपने समकक्ष ब्लादीमिर पुतिन से भी बात की थी। मास्को ओर वाशिंगटन इस बात के लिए राजी हो गये हैं कि ऊर्जा और अवसरंचना क्षेत्र पर हवाई हमले नहीं किये जायेंगे।

 

राजस्थान पुलिस महानिदेशक के खिलाफ ही बगावत

श्रीगंगानगर। राजस्थान पुलिस के महानिदेशक यूआर साहू के खिलाफ सीधे तौर पर बगावत का मामला होली के दिन नजर आया। पुलिस की होली पारंपरिक उत्सव के अगले रोज होती है, उस दिन अनेक जिलों में पुलिस कर्मचारियों ने होली उत्सव का बहिष्कार कर दिया। यू आर साहू के खिलाफ यह सीधे तौर पर बगावत है।

एक महानिदेशक अपना विश्वास खो चुके हैं। इस तरह से जो पारदर्शिता की आवश्यकता थी, वह नहीं अपनायी जा रही है। महानिदेशक का कहना है कि पुलिस कार्मिकों को बहकाया जा रहा है। अब कार्मिकों को बहकाया जा रहा है, क्या वे एलियन हैं, जो दूसरे लोक से आये हैं। एलियन को तो यह जानकारी नहीं होती और वह तो जो समझ आये वह उस राह पर चल पड़ता है, लेकिन यह तो सालों से पुलिस की वर्दी का सम्मान करते हुए ड्यूटी करते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *