न्यूयार्क। ओवल कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की सोच ज्यादा मजबूत और विस्तृत होती है। वह जननी की भी भूमिका निभाती है।
संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में ट्रम्प ने कहा, महिलाएं ज्यादा स्मार्टर हैं। वह बच्चों को भी जन्म दे सकती हैं। वे सर्वोच्च हैं। हालांकि उन्होंने फिर कहा, कुछ लोग महिलाओं के स्पोर्टस में शामिल हैं और उनको महिलाओं के खेल से स्वयं को अलग कर लेना चाहिये।
ध्यान रहे कि पूर्व में भी अनेक विचारक यह मान चुके हैं कि पुरुष की सफलता के पीछे एक महिला का साथ होता है। गत रात्रि महिलाओं के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान करीबन 2.5 करोड़ लोग डिजीटली शामिल हुए। इसी से अनुमान लगाया जा सकता है कि दुनिया भर में अब नारी अबला नहीं बल्कि स्मार्टर बन चुकी है।
अमेरिका में चलेगा स्वच्छता अभियान, राष्ट्रपति के कार्यकारी आदेश
वाशिंगटन। अमेरिका में क्लीन एण्ड ग्रीन अमेरिका अभियान चलाया जायेगा। इसके लिए व्यापक तैयारियां पूर्ण हो गयी हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस संबंध में कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर भी कर दिये हैं।
राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा, हम अपने डीसी को मजबूत, सुरक्षित और क्लीन करने का अभियान चलाने वाले हैं।
उन्होंने कहा, यह संसद में भी पारित करवाया जा चुका है। इससे अमेरिका स्वस्थ और मजबूत होगा।
ध्यान रहे कि स्वच्छता अभियान को लेकर राष्ट्रपति ट्रम्प काफी गंभीर हैं और उन्होंने अब कार्यकारी आदेश जारी कर इसको और मजबूत बना दिया है। इसके लिए अमेरिकंस उनको धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं।