न्यूयार्क। अमेरिका विदेश विभाग का ईगल (बाज) का निशान क्या संदेश देता है। जो चिन्ह बनाया गया है, वो जैसलमेर वाले बाबा की जानकारी दुनिया तक पहुंचाता है।
विदेश मंत्रालय का चिन्ह एक बाज का है। एक हाथ में जहां बाबा रामदेव (जैसलमेर) का झाडू है तो दूसरी ओर उनके हाथों में हरियाली दिखाई देती है। एक पेड़ का हिस्सा उनके हाथों में है।
बाज को पंजाबी समुदाय में शुभ बताया गया है क्योंकि वह आसमान की ऊंचाइयों को छू लेता है। वह बादलों के बीच में उड़ता है और दृष्टि इतनी तीव्र होती है कि धरती पर उसको एक चिंटी भी दिखाई देती है। इस कारण जहां उसको शिकार मिलता है, वह तुरंत आसमान से निकलकर अपने शिकार की ओर चला जाता है।
मान्यता है कि बाज जहां गुरु गोविंद सिंह के चित्रों में दिखाई देता है तो दूसरी ओर सफाई का पर्याय झाडू बाबा रामदेव को प्रसन्न करने का मंत्र बताया गया है। वे झाडू अपने मंदिर में दान करने वाले की मन्नत पूरी कर देते हैं।