वाशिंगटन डीसी। अमेरिका अनेक इंटरनेशनल छात्रों को घर भेजने के लिए तैयारी कर रहा है। लोगों को उनके वीजा रद्द होने की जानकारी दी जा रही है। इस तरह के मैसेज ईमेल से भेजे जा रहे हैं।
मंगलवार को अमेरिका को दो बड़ी खुशखबरी मिली थी। वेनेजुएला के लोगों को गंतव्य पर भेजने से संबंधित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आदेश को एक जिलास्तरीय न्यायिक अधिकारी ने रोक दिया था और ऐसे लोगों को अल सल्वाडोर की जेल में भेज दिया गया था। अब संघीय शीर्ष अदालत ने ट्रम्प के आदेश पर अपनी मुहर लगा दी है और वेनेजुएला सहित प्रतिबंधित देश के लोगों को वापिस भेजने के लिए कार्यवाही आरंभ कर चुका है।
वहीं पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में जनवरी 2023 में जिन लोगों के वीजा समाप्त हो गये थे, उनको आगामी आदेशों तक बने रहने के लिए एक एप में रजिस्ट्रेशन करवाना होता था। अब उस एप के आधार पर जिन लोगों को चिन्हित किया गया है, ऐसे लोगों की संख्या 9 लाख या उससे ज्यादा है।
ट्रम्प प्रशासन ने अब उन इंटरनेशनल छात्रों को भी घर भेजने की तैयारी की है, जिनकी हिस्ट्री है। इस तरह से छात्रों को ईमेल के जरिये सूचना भेजी जा रही है कि वे स्वयं ही तुरंत देश को छोड़ दें और पुन: वीजा आवेदन के जरिये इस देश में प्रवेश करें। अगर ऐसे लोगों ने आदेश नहीं माना तो उनको ब्लैक लिस्टड कर दिया जायेगा और फिर वे कभी अमेरिका नहीं आ सकेंगे।
यूएस-चाइना में तनाव बढ़ा, 104 प्रतिशत टैरिफ का एलान
न्यूयार्क। अमेरिका ने चाइना पर टैरिफ की दरों को और मजबूत कर दिया है। अब 104 प्रतिशत शुल्क वसूला जायेगा। इससे बेइजिंग और वाशिंगटन के बीच बढ़ते तनाव की खबरें भी पुष्ट हो रही हैं।
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता ने मंगलवार को एक पत्रकार वार्ता में बताया कि चाइना पर टैरिफ को बढ़ा दिया गया है और अब 104 प्रतिशत शुल्क वसूला जायेगा। इसका अर्थ यह हुआ कि जितने मूल्य की वस्तु होगी, उससे ज्यादा टैरिफ वसूला जायेगा। इससे यूएस और चाइना के बीच टैरिफ युद्ध आरंभ हो गया है।
गत 2 अप्रेल को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चाइना, भारत सहित कई देशों पर टैरिफ का एलान किया था। जवाब में चाइना ने भी अमेरिका पर टैरिफ को बढ़ा दिया था। अब यूएसए ने साफ कर दिया है कि चीन के साथ व्यापार वाशिंगटन की शर्तों के आधार पर ही होगा।
वहीं 50 देशों ने अमेरिका के साथ वार्ता की पेश की थी। अमेरिका इन सभी देशों के साथ व्यापार चर्चा करने जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि विश्व में नयी व्यवस्था के तहत व्यापार करने की नीयत से अमेरिका ने टैरिफ लगा दिया है। इस तरह से अनेक देश व्यापारिक वार्ता कर नये सिरे से व्यापार समझौते करना चाहते हैं।
अमेरिका और चीन के बीच करीबन 500 बिलियन डॉलर का व्यापार है और चाइना से अमेरिका को हर साल बजट घाटे का सामना करना पड़ता है। असंतुलित व्यापार घाटे को सही करने के लिए यूएसए अमेरिका फस्र्ट नीति के तहत नये कर लगा रहा है।
चाइना पर 104 प्रतिशत टैक्स आज रात से ही आरंभ हो जायेगा। नये व्यापारिक युद्ध के आरंभ होने के पश्चात विश्व की नजरें अमेरिका पर लगी हुई हैं।
चाइना की सेना के लोग युक्रेन युद्ध में
युक्रेन ने कहा है कि उसने कम से कम दो लोगों को गिरफ्तार किया है जो चीन के मूल निवासी हैं और रूसी सेना की ओर से भाग ले रहे थे।
राष्ट्रपति ब्लादीमिर जैलेंस्की का कहना है कि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया तो पता चला कि वे चाइना से हैं। वे रूस की ओर से उनके युद्ध में भाग ले रहे थे।
जर्मन में आतंकवादी घटना की साजिश
बर्लिन। पश्चिम यूरोप की प्रमुख औद्योगिक नगरी जर्मनी में आतंकवादी घटना का अलर्ट मिला है। इसके उपरांत एजेंसियों का हाई अलर्ट किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने जर्मनी के साथ एक संदेश सांझा किया है, जिसमें आतंकवादी घटना घटित होने के बारे में जानकारी दी गयी है। एक अधिकारी का कहना था कि इस संबंध में मिली सूचना के आधार पर संदिग्ध की पहचान हो गयी है और सतर्कता को बढ़ा दिया गया है।