Breaking News

आईएसआई के भारतीय वर्जन पर निगरानी की आवश्यकता

श्रीगंगानगर। पाकिस्तान की कुख्यात एजेंसी आईएसआई के इशारे पर टीआरएफ नामक संगठन ने आतंकी वारदात को अंजाम देते हुए पहलगाम में 28 भारतीयों की हत्या कर दी। इस वारदात के बाद देशभर में गुस्सा है। भारत सरकार से कहा जा रहा है कि बदला लिया जाये।
आईएसआई दशकों से भारत में हमले करवाती आयी है। दाउद गैंग ने बम्बई में सिरियल ब्लॉस्ट किये थे, उस कार्यवाही के बाद आईएसआई का नाम प्रत्येक भारतीय की जुबान पर आ गया।
अब सवाल किया जाये कि आईएसआई भारत में सक्रिय है? उसका उत्तर होगा हां। भारतीय वर्जन भी है। यह एजेंसी भी उसी तरह से खतरनाक है जिस तरह से पाक की एजेंसी है।
यह सब जानकारी दशकों से भारतीय मीडिया में छायी रहती है कि आईएसआई भारत में आतंकवाद को जन्म दे रही है। यह शब्द इस संवाददाता के पिरोये हुए नहीं है। यह दशकों से लिखा जा रहा है।
दर्जनों नहीं सैकड़ों या हजारों आतंकवादियों को मार गिराया गया लेकिन आईएसआई का इंडियन वर्जन समाप्त नहीं किया जा सका। जो लेटेस्ट वर्जन चल रहा है वह तो और भी खराब है। इस कारण अमेरिका को दबाव बनाना चाहिये कि वह इस वर्जन को समाप्त करने के लिए भारत-पाक से वार्ता करे।
चीन क्यों दे रहा है पाक को फाइटर जेट?
भारत के साथ चीन का 500 अरब डॉलर के आसपास का व्यापार है। इन सब को नजरांदाज करते हुए चीन अपने हालिया अपडेट फाइटर जेट पाकिस्तान को दे रहा है।
रूस ने म्यांमार के साथ मित्रता बढ़ाई
विश्व की दूसरी बड़ी सामरिक शक्ति रूस ने म्यांमार के साथ मित्रता को बढ़ाना आरंभ कर दिया है। इंडिया-म्यांमार बॉर्डर अनेक सौ किमी इलाके में फैला है। हाल ही में एक फोटो वायरल हुई है जिसमें रूसी राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन म्यांमार के शासनाध्यक्ष का सम्मान करते हुए नजर आये। बता दें कि म्यांमार में इस समय मार्शल लॉ लागू है। लोकतंत्र समाप्त कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *