वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के विकास के लिए नयी गाथा लिख राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आज 13 मई 2025 को सउदी अरब की राजकीय यात्रा पर पहुंच गये।
राष्ट्रपति ट्रम्प और सउदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच लम्बी वार्ता हुई और दोनों पक्षों ने इसके बाद समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। अरब कई क्षेत्रों में अमेरिका में निवेश करेगा।
इससे पहले भारतीय समयानुसार मंगलवार दोपहर को ही राष्ट्रपति ट्रम्प रियाद पहुंच गये। प्रोटोकॉल के विपरीत मोहम्मद बिन सलमान एयरपोर्ट पर पहुंचे और ट्रम्प का जोरदार स्वागत किया। उनके काफिले के वाहनों के आगे घोड़ों पर अमेरिका-सउदी अरब के झण्डों के साथ सैनिक चल रहे थे।
विश्व के अनेक क्षेत्रों की चर्चा करने के उपरांत ट्रम्प और क्राउन प्रिंस ने समझौतों पर हस्ताक्षर किये। रियाद, वाशिंगटन में 60 अरब डॉलर का निवेश करेगा। दोनों पक्षों के समझौता होने के उपरांत ट्रम्प सउदी सेना के अधिकारियों से भी मिले।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका के राष्ट्रपति इस समय वेतन लाभ प्राप्त नहीं कर रहे हैं। बिना वेतन के वे कार्य कर रहे हैं। जैसा कि गीता में लिखा गया है कि, कर्म कर फल की चिंता मत कर। इस तरह से ट्रम्प कर्म कर रहे हैं। वे पहले राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने 163 बिलियन डॉलर वापिस अमेरिकी खजाने में जमा करवा दिये ताकि टैक्स को कम किया जा सके। उन्होंने ओवरटाइम टैक्स को भी समाप्त कर दिया है।