Breaking News

इवांका पिता ट्रम्प से बहुत ज्यादा करती हैं स्नेह

न्यूयार्क। दो दिन पहले एक संवाद कार्यक्रम में भाग लेते हुए व्हाइट हाउस की पूर्व मुख्य सलाहकार इवांका ट्रम्प का कहना है कि वे अपने पिता डोनाल्ड ट्रम्प से बहुत ज्यादा स्नेह करती है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ इस बार चुनाव प्रचार में नजर आने के बाद एक पोडकास्ट में उन्होंने बताया कि वे अपने बच्चों और परिवार पर ध्यान केन्द्रित करना चाहती हैं। फिलहाल उनकी राजनीति में आने की इच्छा नहीं है।
इवांका का कहना था कि उनकी सामाजिक तौर पर भी जिम्मेदारियां हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में इवांका ने अपना एक वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जारी किया जिसमें वे मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग के बाद शौर्य को प्रदर्शित कर रही हैं।
ट्रम्प के गत कार्यकाल में चार साल तक इवांका ने व्हाइट हाउस में सलाहकार के रूप में बिताये थे। वे आईटी सैक्टर, रोजगार और कई अन्य मामलों में सलाहकार थीं। क्वांटम कम्प्यूटर आदि के बारे में भी उनके पास ज्ञान है। वे अनेक भाषाओं को जानती है, जिसमें फ्रेंच, इटली, पंजाबी, हिन्दी भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *